कल्याणपुर पुलिस ने इश्तेहार मामले के एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। कल्याणपुर थाने में दर्ज मामले को लेकर पुलिस ने कार्रवाई किया है। इश्तेहार वारंटी प्रभु साह,पिता रामनारायण साह,साकिन शंभू चक थाना कल्याणपुर को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया। उक्त जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा सोमवार को 2:10 बजे दी गई।