चूरू: बागला स्कूल खेल ग्राउंड में 55 फीट रावण के पुतले का दहन, विधायक हरलाल सहारण और जिला कलेक्टर रहे मौजूद
Churu, Churu | Oct 2, 2025 चूरू शहर के बागला स्कूल खेल मैदान में विजयादशमी पर्व पर गुरुवार शाम को रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर परिषद की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में चूरू विधायक हरलाल सहारण मुख्य अतिथि रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर अभिषेक सुराना ने की। रंगारंग आतिशबाजी और पुतला दहन देखने के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक उत्साह के साथ उपस्थित रहे।