चरखी दादरी जिले के झोझू खुर्द में एक मकान से अलमारी का ताला तोड़कर सोने व चांदी के गहने चोरी कर लिए गए। महिला ने इस संबंध में झोझू कलां पुलिस थाना में शिकायत देकर चोरों की तलाश कर चोरी हुआ सामान बरामद करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।