चरखी दादरी: च.दादरी के कबीर नगर में करंट लगने से 19 वर्षीय युवती की मौत, पुलिस ने सिविल अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
चरखी दादरी शहर के वार्ड 12 स्थित कबीर नगर में युवती करंट की चपेट में आ गई। परिजन उसे लेकर चरखी दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतका की पहचान 19 वर्षीय ममता के रूप में हुई है।