सूरजगढ़: मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, सूरजगढ़ा थाना में शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील
सूरजगढ़ा थाना परिसर में रविवार पूर्वाह्न 11:30 बजे आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और विधि व्यवस्था के अनुरूप संपन्न करने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक हुई. इस बैठक में लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा आपसी भाईचारे के साथ पर मनाने की अपील की गई.अखारा समिति के प्रतिनिधियों से मोहर्रम जुलूस के समय और रूट चार्ट की जानकारी ली गई.