तेघरा: तेघड़ा थाना क्षेत्र के चिल्हाई गांव में एक महिला के साथ डायन बताकर मारपीट, मामला दर्ज
तेघड़ा थाना अंतर्गत चिल्हाई गांव में एक महिला को डायन बताकर स्थानीय लोगों ने उसके साथ मारपीट किया। जिससे वह महिला घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से ईलाज कराने के बाद वह महिला थाना पहुंची और लिखित में शिकायत दर्ज कराई। जानकारी देते हुए उसने बताया कि यह घटना बुधवार को दिन के ग्यारह बजे घटित हुई है। आवेदन के आधार पर पुलिस चांस में जुट गई है।