तेघरा: तेघड़ा थाना पुलिस ने न्यायालय के छह वारंटी आरोपियों के घरों पर इस्तिहार चिपकाए
तेघड़ा थाना अंतर्गत विभिन्न गांव के रहने वाले छह न्यायालय के वारंटी आरोपी के घर पुलिस ने सुरक्षा बल के साथ पहुंचकर इस्तिहार चिपकाए। यह कार्यवाही सोमवार को दिन के दस बजे की गई है।जिसकी जानकारी थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार ने दिया।उन्होंने बताया कि न्यायालय के द्वारा जिन वारंटी आरोपी के विरुद्ध इश्तिहार जारी किया गया था उसका तमिल किया गया है।