तेघरा: तेघड़ा में किसान नेता ने अधिकारी पर लगाए आरोप, रवि फसल तैयार करने में किसानों को हो रही समस्या
वर्तमान समय में रवि फसल तैयार करने को लेकर किसान दिन रात एक करके मेहनत कर रहे हैं।लेकिन अधिकारी के द्वारा समेकित कार्यवाही नहीं करने से किसान काफी आक्रोशित है।जिस कारण सोमवार को दिन के ग्यारह बजे तेघड़ा में किसान नेता दिनेश सिंह ने अधिकारी पर कई गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि ना तो सिंचाई की समुचित व्यवस्था है और ना ही उर्वरक की, इससे किसान काफी परेशान है।