तेघरा: तेघड़ा में जन स्वराज पार्टी की बैठक, नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल
प्रशांत किशोर द्वारा गठित जन स्वराज पार्टी की आधिकारिक बैठक का आयोजन तेघड़ा में किया गया।जहां सोमवार को दिन के दो बजे आयोजित बैठक में पार्टी के पदाधिकारी,नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।जानकारी देते हुए नेताओं ने बताया कि पार्टी के सैद्धांतिक विचार एवं आगामी कार्यक्रम को लेकर यह बैठक आयोजित की गई है। जिसमें उपस्थित प्रमुख नेताओं ने अपने विचारों को साझा किया।