जहानाबाद: जहानाबाद में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और ठंडी हवाओं से मिली भीषण गर्मी से राहत
जहानाबाद में शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और घने बादलों के बीच तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना हो गया। किसानों ने बारिश को खेती के लिए लाभदायक बताया, जबकि लोग घरों से निकलकर ठंडी हवाओं का आनंद लेते नजर आए। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है।