खिलचीपुर: छापीहेड़ा पुलिस ने हेलमेट पहनने वालों का किया सम्मान, बिना हेलमेट वालों के काटे चालान
छापीहेड़ा थाना प्रभारी उमा शंकर मुकाती द्वारा 'हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें' विशेष वाहन चेकिंग अभियान आज शनिवार की सुबह 8 बजे के लगभग पुलिस थाने के सामने चलाया गया। इस दौरान, बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों पर सख्त चालानी कार्रवाई की गई, वहीं हेलमेट पहनकर यातायात नियमों का पालन करने वाले जागरूक चालकों का पुलिस द्वारा पुष्प माला से स्वागत किया गया एवं परिवार में स