अधौरा: अधौरा थाना की पुलिस ने मोहनपुर गांव से बाइक चोरी के मामले में आरोपित को किया गिरफ्तार
Adhaura, Kaimur | Jul 27, 2025 अधौरा थाना की पुलिस ने मोहनपुर गांव से बाइक चोरी के मामले में आरोपित को गिरफ्तार किया है। रविवार को 2 बजे अधौरा थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी भोला मल्लाह के 32 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र मल्लाह बताया गया है। आगे उन्होंने कहा कि जमुआ जंगल के पास एक शिक्षक के साथ मारपीट कर बाइक छिनकर चोरी किया था।