महोबा: तुर्रा निवासी पीड़ित ने सड़क हादसे में कार्रवाई न होने पर एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Mahoba, Mahoba | May 13, 2026 दीपक ने सड़क हादसे में कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि 21 अप्रैल को जखा रोड पर तेज रफ्तार डीजे वाहन की टक्कर से उसके भाई बृजकिशोर का पैर टूट गया था। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी, लेकिन 20 दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब परिवार ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।