हरदोई: सब्जी मंडी में 'बुलेट' की रफ्तार से हाथ साफ, आढ़ती के कुर्ते से उड़ाए ₹22 हजार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Hardoi, Hardoi | Apr 17, 2026 लखनऊ रोड स्थित सब्जी मंडी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शातिर उच्चक्के ने फिल्मी अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बुलेट सवार एक भारी भरकम शख्स ने आलू खरीदने के बहाने मंडी के एक आढ़ती को अपना निशाना बनाया और पलक झपकते ही उसकी जेब से 22 हजार रुपये लेकर रफूचक्कर हो गया।