शाहजहांपुर: सूदखोरों से छुटकारा दिलाने के लिए बिजलीपुरा के पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
शाहजहांपुर महानगर के चौक कोतवाली क्षेत्र में स्थित मोहल्ला बिजलीपुर के रहने वाले पीड़ित ओम प्रकाश गुप्ता ने सूदखोरों से छुटकारा दिलाने को लेकर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को प्रार्थना पत्र दिया है। दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने सूदखोर से एक लाख रुपए के एवज में 2 लाख 90 रुपए वापस करने के बावजूद सूदखोर के द्वारा एक लाख और मांगे जा रहे हैं।