पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन से गांधी मैदान जाने के क्रम में एक युवक का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने किया सुपुर्द
पटना जंक्शन से गांधी मैदान आने के क्रम में एक युवक का बैग ऑटो में छूट गया था। इस मामले की जानकारी युवक ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऑटो की पहचान की और उसके बाद युवक का खोया हुआ सामान वापस प्राप्त कर युवक को सुपुर्द कर दिया। वहीं मंगलवार रात 8:52 पर मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दीगई है।