कोलारस: मुढ़ेरी में वन अमले ने अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाही कर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया
कोलारस-अनुविभाग क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बदरवास वन परिक्षेत्र की बीट मुढ़ेरी के कक्ष क्र. आरएफ-156 में वन भूमि पर बाहरी लोगों द्वारा अतिक्रमण का प्रयास किया गया था। जिसको लेकर वन भूमि पर वन मण्डल अधिकारी सुधांशु यादव के मार्ग निर्देशन में अतिक्रमण हटाया गया।