मछलीशहर: जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें कोहरे के कारण हुई लेट, यात्रियों को हो रही परेशानी
जंघई जंक्शन होकर गुजरने वाली कई ट्रेन ठंड और कोहरे के कारण लेट चल रही हैं। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बलिया जाने वाली 11071 कामायनी एक्सप्रेस 2 घंटा 34 मिनट, प्रयागराज संगम से गाजीपुर तक जाने वाली 05438 गाजीपुर डेमू ट्रेन 1 घंटा 22 मिनट तथा बनारस से ग्वालियर तक जाने वाली 11108 बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस 2 घंटा 57 मिनट की देरी से चल रही है।