चूरू: चूरू साइबर सेल की कार्रवाई में 15 दिन में बरामद हुए 100 चोरी और गुमशुदा मोबाइल
Churu, Churu | Jun 5, 2026 चूरू। साइबर अपराध पर शिकंजा कसते हुए चूरू पुलिस की साइबर सेल ने 15 से 31 मई तक चलाए गए विशेष अभियान में 100 गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद हैंडसेट की बाजार कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है। एसपी निश्चय प्रसाद एम के निर्देशन में चले अभियान में सीईआईआर पोर्टल की मदद की है।