वारिसलीगंज के चंडीपुर मंदिर में मिला इतिहास का खजाना, 18 पांडुलिपियां बरामद
#sonusinghjournalist
नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड से एक बड़ी और दिलचस्प खबर सामने आई है, जहां चंडीपुर गांव स्थित एक प्राचीन मंदिर से 18 दुर्लभ पांडुलिपियां मिली हैं। केंद्र सरकार के ‘ज्ञान भारतम मिशन’ के तहत चल रहे विशेष अभियान में इन अमूल्य धरोहरों को चिन्हित कर उनका डिजिटलीकरण शुरू कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है।