बीकानेर: सरकारी खरीद में देरी से किसानों को दोहरी मार, सस्ते दामों में बेचनी पड़ रही गेहूं
एक माह बीत जाने के बावजूद गेहूं की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैं। मजबूरी में किसान अपनी उपज बाजार में कम कीमत पर बेच रहे हैं, जिससे प्रति क्विंटल 500 से 700 रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इससे पहले ओलावृष्टि और बारिश ने फसल को नुकसान पहुंचाया था, जिससे किसान पहले ही आर्थिक संकट में हैं। अब सरकारी खरीद में देरी ने उनकी म