हमीरपुर: सुमेरपुर थाना क्षेत्र में फर्जी जांच आख्या लगाने के आरोप में दरोगा को किया गया निलंबित
आईजीआरएस प्रकरण के निस्तारण में लापरवाही एवं फर्जी जांच आख्या लगाने पर थाना सुमेरपुर में तैनात उपनिरीक्षक संजय कुमार राय को एसपी मृगांक शेखर पाठक ने निलंबित कर दिया। बता दें कि सुमेरपुर थाने के उपनिरीक्षक संजय कुमार राय पर आईजीआरएस प्रकरण के निस्तारण में लापरवाही और गलत जांच आख्या लगाने के मामले की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लिया था। उन्होंने मामले क