दरभंगा: दरभंगा पुलिस ने चोरी के सामान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया, हजारों रुपये का सामान बरामद
दरभंगा पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बहेड़ा थाना क्षेत्र के धरौरा चौक पर हुई किराना दुकान चोरी मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गोविंद चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त की रात्रि धरौरा चौक स्थित एक किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी की गई थी। गश्ती पुलिस और चौकीदार की सतर्कता से एक आरोपी