बाढ़: बाढ़ में ट्रेन से उतरने की जल्दबाजी में जान जोखिम में, स्कूल के प्रधानाध्यापक जख्मी
Barh, Patna | Apr 9, 2026 गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े 6 बजे बाढ़ रेलवे स्टेशन पर जनशताब्दी से एक प्रधानाध्यक ट्रेन से उतरने की जल्दी में नीचे गिर गए जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में उन्हें उठाकर नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। प्रधानाध्यापक का नाम मोहम्मद शोएब बताया जा रहा है जो बाढ़ के अटनामा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यक हैं।