सवाई माधोपुर के पुराने शहर में जलझूलनी एकादशी पर बाबा रामदेव जनकल्याण संस्थान की ओर से डोल यात्रा निकाली गई।जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरूष, युवक व युवती शामिल हुए। यात्रा पुराने शहर के रैगर मोहल्ले स्थित रामदेव मंदिर से प्रारम्भ होकर पुस्तकालय, मनिहारी बाजार, मुख्य बाजार होती हुई दंडवीर बालाजी,सौरती बाजार से गलता मंदिर पहुंची।