मंझनपुर: कौशाम्बी में गांव-गांव चौपाल लगाकर पुलिस ने जागरूकता जगाई, महिला सुरक्षा से साइबर फ्रॉड तक दिए जरूरी टिप्स
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में जनपद के मंझनपुर समेत सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा चौपाल आयोजित कर आमजन को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। चौपाल कार्यक्रमों में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, युवाओं, व्यापारियों, महिलाओं तथा छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।