निचलौल: ठूठीबारी में दो महीने की मासूम रहस्यमय रूप से लापता, पुलिस ने चार टीमें बनाई
महराजगंज के ठूठीबारी में माता-पिता के साथ सो रही दो महीने की मासूम बच्ची अचानक गायब हो गई। पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए चार टीमें गठित कर आसपास के इलाकों में जांच शुरू कर दी है। परिवार ने बच्ची के अपहरण की आशंका जताई है।