सिमरिया: पन्ना एसपी की पाठशाला: 'डिजिटल अरेस्ट' के डर को कहें बाय, निवेदिता नायडू ने सिखाए सेफ डिजिटल लाइफ के मंत्र।
मध्यप्रदेश पुलिस के राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता अभियान "SAFE CLICK-2026 2.0" के तहत आज बुधवार, 1 जुलाई को ग्राम मोहन्द्रा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक बेहद महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) निवेदिता नायडू ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को साइबर ठगी के नए-नए पैंतरों से बचने के लिए सीधे संवाद किया।