नबीनगर: NTPC खैरा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने सोन दियारा से 180 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया, एक तस्कर गिरफ्तार
नवीनगर प्रखंड अंतर्गत NTPC खैरा थाना क्षेत्र के सोन दियारा इलाके में बुधवार को पुलिस ने अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 180 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की है। इस दौरान एक अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम का गठन कर सोन दियारा क्षेत्र में छापेमारी की गई।