महोबा: महोबा कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, बिना फिटनेस के स्कूली वाहनों को किया जाएगा सीज
Mahoba, Mahoba | May 20, 2026 DM की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि बिना फिटनेस-परमिट के स्कूली वाहन सीज होंगे और विद्यालय प्रबंधन पर भी कार्रवाई होगी। सभी स्कूल बसों में सीसीटीवी व अग्निशमन यंत्र अनिवार्य किए गए। एनएचएआई छतरपुर को कैमाहा से बांदा तिराहा तक ब्लैक स्पॉट सुधारने व कैमाहा से कबरई तक गड्ढे भरने-रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए।