त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2025 के तहत जिला पंचायत वार्ड क्रमांक-01, सुसनेर में 29 दिसंबर को होने वाले मतदान को लेकर मतदान दलों को हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रीति यादव ने मतदानकर्मियों से चुनाव प्रक्रिया की हर बारीकी को गंभीरता से समझने और त्रुटिरहित मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए।