दीपका: गरीबों के ₹79 लाख गबन करने वाला कियोस्क संचालक गिरफ्तार, कोरबा में परिवार के आधार से सीड कर हड़पी इंदिरा आवास की राशि
Dipka, Korba | Apr 19, 2026 कोरबा में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो और एंटी करप्शन ब्यूरो की संयुक्त कार्रवाई में कियोस्क संचालक गौरव शुक्ला, निवासी नंदबाग रूमगरा को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी ने इंदिरा आवास योजना के तहत गरीबों के आवास के लिए आई करीब 79 लाख रुपए की राशि अपने और परिजनों के खातों में ट्रांसफर कर गबन किया था।