राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित किया गया है। इस क्रम में पन्ना जिले में 30 सितम्बर 2025 की स्थिति में रिक्त जनपद पंचायत सदस्य के एक, सरपंच के 3 एवं पंच के रिक्त 21 पद पर उप निर्वाचन कराया जाएगा। मतदान 29 दिसम्बर 2025 को होगा।