शिवपुरी नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी
मंगलवार की रात कोतवाली थाना पुलिस को सूचना मिली कि शिवपुरी रेलवे स्टेशन से ग्वालियर की ओर खंबा नम्बर 1198 के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट मे आ गया है। जिससे उसकी मौत हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पीएम हाउस में रखवाया। शव की पहचान पुलिस ने रात 2 बजे गोविंद शर्मा पुत्र गणेश कुमार शर्मा के रूप में की है।