सिराथू: पुलिस ने कशिया पश्चिम से इंस्टाग्राम पर अवैध तमंचे के साथ भौकाल जमाने वाले को किया गिरफ्तार, बरामद हुआ तमंचा और कारतूस
सोशल मीडिया पर शनिवार की शाम कशिया पश्चिम गांव के रहने वाले मनोज पुत्र लोटन ने अपना एक रील अवैध तमंचे के साथ इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था।तमंचे के साथ रील इलाके में दहशत फैलाने के लिए थी। रविवार को पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए मनोज को गिरफ्तार कर लिया और इसके बताने पर एक बाग से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया है।पुलिस ने चालान कर दिया है।