इलेक्ट्रॉनिक दुकान में वायर चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान एवं नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को तिल्हापुर मोड़ निवासी प्रदीप कुमार ने तहरीर देकर बताया था कि उनकी इलेक्ट्रॉनिक दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर लगभग 40 किलोग्राम बिजली का वायर चोरी कर ले गए हैं। तहरीर के आधार पर थाना पिपरी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज एवं सर्विलांस की मदद से आरोपी की पहचान की। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मधुवन कॉलोनी के पास से वांछित आरोपी रामविलाश पुत्र ओमप्रकाश, निवासी पेरई, थाना पि�