आग की एक चिंगारी ने उजाड़ दी गरीब की दुनिया... इतना शेयर करिए की इस बुजुर्ग की जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मदद की जाए
कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र के भडेसर गांव में एक दर्दनाक हादसे ने गरीब परिवार की वर्षों की मेहनत पलभर में राख कर दी। चूल्हे पर खाना बनाते समय निकली आग की चिंगारी ने झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पूरा आशियाना जलकर खाक हो गया।
इस भीषण आग में घर में रखा खाने-पीने का सामान, कपड़े और दैनिक उपयोग का सारा सामान जलकर राख हो गया। सबसे मार्मिक बात यह है कि इस झोपड़ी में रहने वाले लगभग 100 वर्ष से अधिक आयु के जगनाथ सरोज का जीवनभर का सहारा भी इस आग की भेंट चढ़ गया।
आग की लपटें उठते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गरीब परिवार का सब कुछ जल चुका था।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पीड़ित परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें �