बांधवगढ़: कलेक्टर राखी सहाय ने पठारी में कस्टम हायरिंग सेंटर और धौरई में सब्जी उत्पादन का जायजा लिया
उमरिया कलेक्टर राखी सहाय ने ग्राम पठारी और धौरई का दौरा कर कृषि एवं ग्रामीण आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया। ग्राम पठारी में कस्टम हायरिंग सेंटर का जायजा लेते हुए उन्होंने किसानों से योजनाओं के लाभ और रोजगार की जानकारी ली। हितग्राही ओमप्रकाश सिंह राठौर ने बताया कि शासन की सहायता से खरीदे गए कृषि उपकरणों से गांव के लोगों को रोजगार मिल रहा है आमदनी है।