पट्टी: राजस्व टीम की मौजूदगी में पेड़ काटने के दौरान कंधई थाना प्रभारी ने महिला को थप्पड़ मारा, वीडियो हो रहा वायरल
कंधई थाना क्षेत्र के परानपुर गांव में बुधवार को एक विवादित पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में थाना प्रभारी आदित्य सिंह द्वारा एक महिला को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, हाल ही में आई आंधी के कारण गांव में एक सफेदा (यूकेलिप्टस) का पेड़ गिर गया था। यह पेड़ कुछ लोगों के आवागमन को बाधित