औरैया: दुकानों के बाहर अतिक्रमण से यातायात बेहाल, पालिका के अभियानों का नहीं पड़ रहा असर, आम जनता को हो रही समस्या
शहर में दुकानों के बाहर अवैध रूप से सामान फैलाकर किए जा रहे अतिक्रमण ने नगर की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह चरमराकर रख दिया है। कई बार नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, लेकिन उसका प्रभाव कुछ ही घंटों या दिनों तक सीमित रह जाता है। अभियान समाप्त होते ही अधिकांश दुकानदार दोबारा सड़क पर सामान सजाने लगते हैं, जिससे मुख्य मार्ग फिर से संकरा हो जाता