फिरोज़ाबाद: गांव नगला पंचम इलाके में शौच के लिए गई महिला की नहर में डूबकर हुई मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
फ़िरोज़ाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला पंचम निवासी 27 बर्षीय रितु नामक महिला की लाश नहर से बरामद हुयी है। मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों की मानें तो महिला शौच को गयी थी। इसी दौरान पैर फिसल कर नहर में डूब कर मौत हुयी है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।