पटना ग्रामीण: बिहार में अतिक्रमण हटाने के दौरान तोड़े गए घरों पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, यह सरकार का निर्णय नहीं है
बिहार के कई जगहों पर अतिक्रमण हटाने के दौरान कई घरों और दुकानों को तोड़ा गया है, इसे लेकर जिन लोगों के घर और दुकान टूटे हैं वह लोग लगातार सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं। वहीं इसे लेकर जब बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी से सवाल पूछा गया तो शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे उन्होंने कहा कि यह हाई कोर्ट के निर्देश पर हो रहा है।