पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा में मंत्री संतोष सुमन ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, कहा- हमेशा गायब रहते हैं
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने परिवार के साथ यूरोप घूमने के लिए गए हैं, लेकिन इसे लेकर लगातार सत्ता पक्ष के नेता सवाल उठा रहे हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है और तेजस्वी यादव सदन छोड़कर विदेश घूमने चले गए हैं।