पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव की यूरोप यात्रा पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा, 'विश्वासघात कर रहे हैं तेजस्वी'
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने परिवार के साथ यूरोप यात्रा पर गए हैं। ऐसे में शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जिन्हें लोकतंत्र पर भरोसा है वह लोग सदन में अपने दायित्व को निभा रहे थे और जिन्हें लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है वह सदन से गायब थे।