बरहट: भारत बंद के तहत पाड़ों चौक पर अनुसूचित जाती जनजाति समुदाय के द्वारा चक्का जाम कर किया विरोध प्रदर्शन
Barhat, Jamui | Aug 21, 2024 क्रीमी लेयर कानून को लागू करने के विरोध में भीम आर्मी के आवाह्न पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लोगों के द्वारा बुधवार को बरहट प्रखंड में चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर भीम आर्मी के कार्यकर्ता व अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति समुदाय के द्वारा जमुई- लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर स्थित पाड़ों चौक पर तकरीबन 3 से 4 घंटे तक चक्का जाम कर दिया।