मढ़ौरा: अग्नीशमन विभाग की पहल, उच्च माध्यमिक विद्यालय शिल्हौरी के विद्यार्थियों ने निकाली प्रभातफेरी
Marhaura, Saran | Apr 15, 2026 बुधवार को अग्नीशमन विभाग के पहल पर उच्च माध्यमिक विधालय शिल्हौरी के विद्यार्थियों ने प्रभातफेरी निकालकर लोगों को आग से बचाव के लिए जागरुक किया। बुधवार की दोपहर बारह बजे मढ़ौरा अग्नीशमालय पदाधिकारी राजकिशोर सिंह ने बताया कि अग्नीशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से उक्त विधालय के विद्यार्थियों के साथ प्रभातफेरी निकाली गयी।