खरगोन में कलेक्ट्रेट सभागृह में सोमवार को कलेक्टर भव्या मित्तल की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक हुई, जहां प्रशासनिक कामकाज को लेकर कड़ा रुख देखने को मिला। कलेक्टर ने साफ निर्देश दिए कि 100 दिन से अधिक लंबित शिकायतों का तुरंत निराकरण किया जाए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई तय है।