कृपया सिर्फ़ खेलने के लिए रहने दीजिए कंडोलिया मैदान
अक्षित बड़थ्वाल उक्रांद
देखो भाई मोदी हो, गांधी हो, धामी हो, गोदियाल है वो कोई भी हो कृपया हमारे कंडोलिया मैदान को राजनैतिक रैलियों या फिर प्रशासनिक कार्यों के लिए न प्रयोग करें इस मैदान को सिर्फ़ खेल गतिविधियों के लिए रहने दें ।
यह देखकर बड़ी हैरानी हो रही है की किस प्रकार से सारे कांग्रेस का जमवाडा कंडोलिया मैदान में हो रखा है लेकिन जब बच्चे धूल में खेलते हैं और उनके फेफड़ों में मिट्टी भर जाती है तब इनमें से कोई भी मैदान की सुध लेने नहीं आता है।
पौड़ी के सभी खेल प्रेमी अभी बहुत प्रसन्न है क्योंकि ज़िलाधिकारी पौड़ी स्वाती भदौरिया ने मैदान को दुरुस्त करने के प्रयास किया है, जो कि सराहनीय है। लेकिन इस प्रकार की चुनाव रैली में मैदान की हालत फिर से बिगड़ने के चांसेज हैं ।
यह जो लोग इस वीडियो में दिख रहे हैं इनमें से इतने लोग हो जो रेली समाप्त होने पर वापस जाकर मैदान की सुध लेने और इस को सवारने के प्रयास करेंगे यह सब से बड़ा प्रश्न है। भाई अगर मैदान का कुछ बिगड़ा तो गाली खाने के लिए तैयार रहो ।
Video Credit: Himalay Plus News - Pramod Khanduri Ji