मोहनिया: महाशिवरात्रि पर नहीं बजेगा डीजे, सभी चौक-चौराहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी रहेंगे तैनात, शांति समिति की बैठक
मोहनिया थाना परिसर में शुक्रवार की संध्या 4:30PM बजे एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक की गई,जिसमें कहा गया कि महाशिवरात्रि के जुलूस में डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा सभी चौक चौराहा पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे, बैठक के दौरान डीएसपी सहित पूजा समिति के अध्यक्ष और जनप्रतिनिधि तथा समाजसेवी मौजूद।