श्री गंगानगर: राजस्थान पंजाबी महासभा की श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिला इकाइयों के अध्यक्ष वीरेंद्र राजपाल ने की प्रेस वार्ता
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 19, 2026
श्रीगंगानगर। राजस्थान पंजाबी महासभा की श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिला इकाइयों के अध्यक्ष वीरेंद्र राजपाल ने राधेश्याम कोठी मार्ग पर यूआईटी द्वारा प्रस्तावित नाली निर्माण कार्य पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि बिना लोगों की व्यावहारिक समस्याओं को समझे और उनका समाधान किए सीधे 2-2 मीटर पीछे नाली बनाने का यूआईटी ने टेंडर जारी कर दिया।